Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने लम्बित प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों को पूर्ण करने का अवसर दिया

मंडला 14 सितंबर 2024

मुख्य नगरपालिका अधिकारी परिषद मंडला ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) बी.एल.सी. घटक की विस्तारित अवधि 31 दिसंबर 2024 को समाप्त हो जायेगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका मण्डला अंतर्गत ऐसे हितग्राही जिनको राशि का भुगतान किया गया है आवास योजना की प्रथम किस्त प्राप्त हो चुकी है। ऐसे हितग्राहियों को नोटिश/सूचना पत्र कार्य प्रारंभ करने हेतु जारी किया गया है। जिससे वे निर्माण कार्य प्रारंभ कर निकाय को 15 दिवस में सूचित करें और राशि प्रदाय से लिंटल लेबल तक निर्माण कार्य पूर्ण करें। द्वितीय किस्त हेतु लिंटल लेवल जियोटेग कराया जाना सुनिश्चित करें। ऐसे हितग्राही जिनको आवास योजना के द्वितीय किस्त (दो लाख) रूपये प्राप्त हो चुके हैं, आगामी 15 दिवस में छत ढलाई उपरांत आवास के सामने छपाई पुताई एवं पी.एम.ए. वाय. का लोगो नाम सहित कार्य कराकर निकाय को सूचित करें जिसमें कम्पलीट लेबल की जियो टेगिंग की कार्यवाही की जा सके। उन्होंने बताया कि उक्त निर्माण कार्य न करने पर प्रकरण सरेंण्डर/निरस्त करते हुये राशि वापसी एवं राशि वापसी न करने की स्थिति में संपत्ति कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

Related posts

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आयोजन

Reva India News

गऊ माता मांस तस्करों पर पुलिस प्रशासन की तावड़ तोड़ कार्यवाहीं

Reva India News

26 जनवरी को समस्त शासकीय भवनों पर करें रोशनी की व्यवस्था

Reva India News

Leave a Comment