Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विकासखंड बिछिया और नारायणगंज में जैविक और प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला संपन्न हुई

मंडला 14 सितंबर 2024

भारत सरकार क्षेत्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यालय नागपुर एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंडला के द्वारा विकासखंड बिछिया और नारायणगंज में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और कृषकों को प्रोत्साहित कर मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाना है। भारत सरकार क्षेत्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यालय नागपुर से उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर प्रियंका मेहता, डॉ. नायक एवं श्री के.एस. नेताम संयुक्त संचालक कृषि जबलपुर द्वारा सभी किसानों को प्राकृतिक खेती संबंधित प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। साथ ही किसानों को जैविक खेती का महत्व, मृदा स्वास्थ, पर्यावरण संरक्षण पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कृषकों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न प्रकार और खाद तैयार करने की व्यवहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कृषि विभाग से श्री देवेंद्र कुमार बारसकर सहायक संचालक, श्री मुकेश कुमार कुलस्ते वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिछिया एवं विकासखंड के सभी कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मंडला जिले में 507.1 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

ग्राम पंचायत मवई के सरंपच पद के उपचुनाव की प्रक्रिया स्थगित

Reva India News

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment