Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोषण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न हुआ

मंडला 19 सितंबर 2024

परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास मंडला ने बताया कि पोषण माह के चलते महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मंडला द्वारा शासकीय मुन्नालाल चौधरी शासकीय महाविद्यालय मण्डला में पोषण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें 5-5 सदस्यों की पांच टीम बनाई गई तथा शासन के निर्देशानुसार पांच राउंड में प्रतिभागियों से प्रश्न पूछे गये। प्रतिभागियों द्वारा प्रश्नों के उत्तर दिये जाने पर निर्णायक मण्डल के द्वारा अंक प्रदान किये गये। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-टीम ए साधना बैरागी एवं टीम, द्वितीय स्थान टीम सी अंजली तेकाम एवं टीम, तृतीय स्थान टीम डी शैली शुक्ला एवं टीम ने प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेशर डॉ. शरण नरायण खरे के द्वारा विजेता टीमों को पुरुस्कार वितरण किया गया।

Related posts

पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर 15 से

Reva India News

आज ब्रह्ममुहूर्त आरती  सेवादार जाएगा दंदरौआ धाम

Reva India News

आबकारी द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गयी कार्यवाही  

Reva India News

Leave a Comment