Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोचा परियोजना बिछिया में जन जागरूकता शिविर संपन्न हुआ

मंडला 20 सितंबर 2024

प्रशासन वन स्टॉप सेंटर मण्डला ने बताया कि संकल्प 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत 20 सितंबर 2024 को सामुदायिक लामबंदी सप्ताह एवं बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत मोचा परियोजना बिछिया में वन स्टॉप सेंटर द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में प्रशासक मधुलिका उपाध्याय के द्वारा किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य की देखभाल, मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बाल संरक्षण, चाईल्ड हेल्प  लाईन नंबर 1098 व महिला हेल्प लाईन नंबर 181 और वन स्टॉप सेंटर और हब में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में बताया। कार्यशाला में समस्त ग्रामीण सदस्य, स्वास्थ्य विभाग अमला, ग्राम पंचायत विभाग के सदस्य एवं वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी/स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

बिना मॉस्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर हुई सघन चालानी कार्यवाही

Reva India News

परंपरागत मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं का ही उत्पादन व विक्रय किया जा सकेगा रासायनिक व विषाक्त रंगों का इस्तेमाल पूर्णतः प्रतिबंधित

Reva India News

रेंडम आधार पर करें खाद्य सामग्रियों की जांच जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment