Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पूरी तरह स्वस्थ होने पर सभी बच्चों को किया गया डिस्चार्ज जिला चिकित्सालय पहुंचकर कलेक्टर ने जाना हाल

मंडला 22 सितंबर 2024

ग्राम बोकर के 11 बच्चों को कल जहरीली वनस्पति के बीज खाने से बीमार होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। सभी बच्चों का उपचार करने पर स्वास्थ्य में सुधार हुआ, पूरी तरह स्वस्थ्य होने के पश्चात बच्चों को रविवार को डिस्चार्ज किया गया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय मंडला जाकर उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भर्ती बच्चों से उनकी कुशलक्षेम पूछी। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि भर्ती सभी मरीजों पर लगातार नजर रखें। पूरी तरह स्वस्थ होने पर ही मरीज को डिस्चार्ज करें। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने स्टॉफ तथा दवाईयों की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सहायक कलेक्टर आकिप खान, सिविल सर्जन विजय धुर्वे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 26 अक्टूबर 2023

Reva India News

संघर्ष से सशक्तिकरण तक का प्रेरणादायक सफर – बी.सी. सखी श्रीमती काजल टेमरे

Reva India News

कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें, 90 प्रतिशत से अधिक वैक्सीनेशन वाली पंचायतों को किया जाएगा सम्मानित – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में ली बैठक

Reva India News

Leave a Comment