Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारत विकास परिषद जिला शाखा मण्डला की आयोजित हुई बैठक

मण्डला। विगत दिवस रविवार को भारत विकास परिषद जिला शाखा मण्डला की एक बैठक आयोजित की गई बैठक का आयोजन स्थानीय पर्ल हॉटल में किया गया बैठक में विशेष रूप से भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कोठारी एवं प्रांतीय अध्यक्ष संजय तिवारी मौजूद रहे इनके साथ भारत विकास परिषद के सम्पर्क प्रभारी जे.के. शर्मा की भी उपस्थिति रही कल की बैठक में विशेष रूप से परिषद के पुर्नगठन आगामी कार्य योजना एवं सदस्यता विस्तार पर चर्चा की गई। ज्ञात हो कि भारत विकास परिषद जिला शाखा मण्डला द्वारा विगत वर्ष प्रमुख रूप से 02 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ये प्रतियोगितायें जिले स्तर पर आयोजित की गई थी और उनमें ज्यादातर स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था विजेता छात्र-छात्राओं को भारत विकास परिषद जिला शाखा मण्डला की ओर से सम्मान पत्र एवं पारितोषक भी दिये गये थे। जो 02 प्रतियोगितायें प्रमुख रूप से परिषद द्वारा आयोजित की गई थी उनमें 01 प्रतियोगिता भारत को जाने एवं दूसरी प्रतियोगिता राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता रही। बैठक में इन दोनों प्रतियोगिताओं के इस वर्ष और बेहतर आयोजन करने की योजना पर चर्चा की गई नगर के प्रबुद्ध वर्ग को परिषद से जोड़ने की भी बात पर विचार किया गया। बैठक में परिषद की जिला अध्यक्ष मनीष सोनी एवं जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपसित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 14 सितम्बर 2023

Reva India News

एएनएमटीएसटी प्रवेश परीक्षा आवेदन की आखिरी तिथि 29 मई

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत बढ़ार के पोषक ग्राम मछरिया में जन जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment