Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के अधिकारी/कर्मचारी तीन दिवसीय आवासीय आनंदम सहयोगी प्रशिक्षण डिंडौरी में लेंगे

मंडला 24 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने राज्य आनंद संस्थान द्वारा 24 से 26 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय आवासीय आनंदम सहयोगी प्रशिक्षण मंडला जिले में विभिन्न विभागों से 30 अधिकारी/कर्मचारियों के लिए आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक इस कार्यक्रम में भागीदारी हेतु 5 ग्राम पंचायत सचिव, 5 रोजगार सहायक, 5 पटवारी, 5 नगरीय प्रशासन अधिकारी तथा 5 पुलिस विभाग के अधिकारी तथा 5 राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) की महिलाओं को प्रशिक्षण स्थल कृषि विज्ञान केन्द्र (नियर कलेक्ट्रेट कार्यालय), जिला-डिंडौरी में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा, प्रशिक्षण हेतु प्रतिभागियों के आवास तथा भोजन की व्यवस्था प्रशिक्षण स्थल पर ही की गई है। प्रतिभागियों को कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होना होगा और कार्यक्रम समाप्ति दिनांक 26 सितंबर 2024 को 5 बजे के उपरांत वापसी कर सकते हैं। कार्यक्रम में भागीदारी हेतु मंडला जिले के 5 ग्राम पंचायत सचिव, 5 रोजगार सहायक, 5 पटवारी, 5 नगरीय प्रशासन अधिकारी तथा 5 पुलिस विभाग के अधिकारी, 5 राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) की महिलाओं को प्रशिक्षण स्थल कृषि विज्ञान केन्द्र (नियर कलेक्ट्रेट कार्यालय), जिला-डिंडौरी में समयावधि पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण में सहभागिता करने आदेशित किया गया है।

Related posts

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जीवन रक्षक बना मानिकसरा आंगनबाड़ी केंद्र कार्यकर्ताओं ने केंद्र परिसर में टांगे दाने-पानी के सकोरे, जीव-दया का दिया संदेश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 10 जनवरी 2024

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment