Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तिलक वार्ड स्टेडियम ग्राउंड मंडला में प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला संपन्न हुआ

मंडला 26 सितंबर 2024

प्रशासन वन स्टॉप सेंटर ने बताया कि हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मंडला की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के निर्देशानुसार 23 से 27 सितंबर 2024 तक प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन तिलक वार्ड स्टेडियम ग्राउंड मण्डला में किया गया। प्रशासक मधुलिका उपाध्याय एवं वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी/स्टॉफ द्वारा क्षेत्रीय दौरा किया गया और उक्त दौरे में प्रशासक द्वारा स्थानीय निवासियों को समस्याओं को सुना गया। क्षेत्रीय स्तर पर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया, साथ ही स्वास्थ्य की देखभाल, मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया गया। बालिकाओं को गुड टच बैड टच एवं आत्मरक्षा के बारे में बताया गया। साथ ही वन स्टॉप सेंटर एवं हब में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में बताया और चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 व महिला हेल्प लाईन नंबर 181 के बारे में बताकर जागरूक किया।

Related posts

एसपी एवं सीईओ जिला पंचायत ने किया आदि उत्सव कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण  

Reva India News

सेवा की कहानी: सिंचाई सुविधा से बदली खेती की तस्वीर, शारदा प्रसाद साहू ने जताया प्रधानमंत्री जी का आभार

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 13 अक्टूबर 2023

Reva India News

Leave a Comment