Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रजनजोत का बीज जहरीला होने पर पके बीजों को नष्ट करें

मंडला 26 सितंबर 2024

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर द्वारा टीएल बैठक में दिये गये निर्देशानुसार गांव में रजनजोत का बीज जहरीले होने के कारण लोगों को जागरुक करते हुए पके बीजों को नष्ट कराया जाए। उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारियांे को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार से 2 अक्टूबर 2024 से आयोजित होने वाली समस्त ग्रामसभा की बैठकों में इस विषय पर चर्चा कराकर लोगों को जागरुक करें, कि बच्चे और ग्रामीण जन रजनजोत के बीज का सेवन न करें।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया निर्वाचन कार्यक्रम जिले में तीन-तीन विकासखण्डों में अलग-अलग चरणों में होगा निर्वाचन  

Reva India News

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की बैठक 28 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment