Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनभागीदारी समिति सामान्य परिषद/प्रबंधन समिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए मंत्री श्रीमती उइके ने पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए

मंडला 27 सितंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शुक्रवार को रानी फूलकुंवर पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में जन भागीदारी समिति सामान्य परिषद/प्रबंधन समिति की बैठक ली। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पॉलीटेक्निक कॉलेज में भवन निर्माण, मरम्मत एवं रिफर्बिशमेंट, उपकरणों का क्रय, उन्नयन, मरम्मत एवं केलीब्रेशन, स्मार्ट क्लास रूम, लायब्रेरी, फर्नीचर का क्रय एवं मरम्मत, संस्थागत व्यवस्थाएं तथा सुरक्षा, सफाई, जल, स्वास्थ्य, प्रकाश एवं ऑडिट, गेस्ट/संविदा फेकल्टी एक्सपर्ट एवं लेक्चर, शिक्षकों एवं छात्रों के प्रशिक्षण तथा छात्रों के प्लेसमेंट पर व्यय, अन्य आकस्मिक व्यय सहित अन्य गैर वित्तीय बिन्दुओं पर चर्चा की गई। आयोजित बैठक में नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि श्री विनय मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, प्राचार्य रानी फूलकुंवर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय श्री राजेश कुमार परोहा सहित जनभागीदारी समिति के सदस्य श्री जेपी पटले, विजेन्द्र चौरसिया, श्री राजीव जैन, श्री अजय खाते, श्रीमती कलावती मसराम, श्रीमती सावित्री मेरावी, श्रीमती बसंती कुशराम, श्री अरविंद गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। आयोजित बैठक में जन भागीदारी समिति सामान्य परिषद/प्रबंध समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Related posts

दीपदान, नर्मदा आरती और हर घर दीवाली कार्यक्रम के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 शुरू

Reva India News

आजीविका समूह की दीदियों से हुई चर्चा

Reva India News

Leave a Comment