Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अभियान/सेमिनार का आयोजन भारतीय डाकघर मण्डला में किया गया

मंडला 30 सितंबर 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर ने बताया कि हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा मिशन शक्ति सप्ताह के तहत अभियान/सेमिनार का आयोजन भारतीय डाकघर मण्डला में किया गया। जिसके अंतर्गत प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा उपस्थित जन समुदायों एवं डाकघर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को महिला हेल्प लाईन नंबर 181 व चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बात की गई। इस दौरान डाक घर अधिकारी श्रीमती मंजुलता धूमकेती, सुपरिन्टेण्डेन्ट डाक विभाग एवं कर्मचारी तथा वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी/स्टॉफ उपस्थित था।

Related posts

रामनगर में 15 एवं 16 मई को आयोजित होगा दो दिवसीय “आदि उत्सव 2026”, जनजातीय संस्कृति और गोंडवाना विरासत का होगा भव्य संगम  

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव तुलसी शालिग्राम विवाह में हुए शामिल

Reva India News

शांति समिति की बैठक आज  

Reva India News

Leave a Comment