मंडला 1 अक्टूबर 2024
प्रभारी अधिकारी कृते/कलेक्टर मंडला ने बताया कि महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर रंगरेजघाट गांधी मैदान में साफ-सफाई, बैठक, माईक, टेंट, स्वच्छ जल, कुर्सी, बैनर आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
