Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पर्व के अवसर पर माटीशिल्पियों व कारीगरों से कर वसूली न करने के निर्देश

मंडला 8 सितंबर 2025

जिले के नगरीय निकायों/ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत कुम्हार समुदाय के परम्परागत माटीशिल्पियों द्वारा निर्मित मिट्टी की मूर्तियाँ, खिलौने, दीपक, मटका तथा मिट्टी निर्मित सजावटी सामान/उत्पादों को प्रमुख त्यौहारों के अवसर पर बाजार में विक्रय हेतु लाया जाता है। यह उनके जीविकोपार्जन का आधार है।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया है कि गणेश चतुर्थी, नवरात्रि एवं दीपावली पर्व के अवसर पर जिला मण्डला माटीशिल्पियों/कारीगरों द्वारा निर्मित मिट्टी की मूर्तियाँ, खिलौने, दीपक, मटका तथा मिट्टी निर्मित सजावटी सामान/उत्पादों को बढावा देने हेतु स्थानीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट बाजारों में उचित स्थान निःशुल्क उपलब्ध कराया जावे तथा इनसे किसी भी प्रकार की कर वसूली नहीं की जाये, ताकि जिले के माटीशिल्पियों को प्रोत्साहन मिल सके।

Related posts

स्थानीय परिवाद समिति के पुर्नगठन के नामांकन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित 7 दिवसों के मध्य आवेदन पत्र कार्यालय महिला एवं बाल विकास में जमा करें

Reva India News

राज्ससभा सांसद ने किया कोविड केयर सेंटर, चिल्डर्न्स केयर सेंटर, जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

Reva India News

गंदगी करने पर व्यापारियों के कटे चालान

Reva India News

Leave a Comment