Reva India News
Other

बीमारियों की रोकथाम के लिए किया जा रहा जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन

मंडला 4 अक्टूबर 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरोते ने जानकारी दी कि वर्षा ऋतु के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु जिला और विकासखण्ड स्तर पर काम्बेट टीम का गठन किया गया है। यह टीम बीमारी फैलने की सूचना प्राप्त होने पर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराते हुए बीमारी की रोकथाम की कार्यवाही करेगी। दूषित जल के कारण होने वाली बीमारियों को ध्यान में रखते हुए समस्त ब्लॉक में प्रतिदिन अपने ब्लॉक के अधिनस्त कुएं/पेयजल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन साप्ताहिक शुद्धिकरण आशा, ए.एन.एम., एम.पी.डब्लू. और स्वास्थ विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। उल्टी, दस्त के प्रकरण सम्बंधी, आवश्यक होने पर रेक्टल स्वेब और स्टूल सेम्पल को मेडिकल कॉलेज भेजा जायेगा। काम्बेट टीम द्वारा रोटेशन के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों पर सेवायें प्रदान की जाएंगी। मौसम परिवर्तन होने से मण्डला जिले के अधिकांश ब्लॉकों में उल्टी, दस्त के मामलों में वृद्धि हो जाती है।

Related posts

नरवाई जलाने से संबंधित निर्देशों के उल्लंघन पर जुर्माना निर्धारित

Reva India News

पीडीएस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने अधिकारियों के दायित्व निर्धारित

Reva India News

ई-केवाईसी कराकर 23 अन्य राज्यों की दुकानों से भी प्राप्त कर सकते हैं राशन

Reva India News

Leave a Comment