Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनांतर्गत उद्योग, सर्विस, व्यवसाय हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

मंडला 4 अक्टूबर 2024

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला द्वारा मध्यप्रदेश शासन की महात्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में जिले के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में विनिमार्ण हेतु 1 लाख से 50 लाख तक, सेवा व खुदरा व्यवसाय हेतु 1 लाख से 25 लाख तक के ऋण प्रकरणों के आवेदन ’समस्त पोर्टल’ से ऑनलाईन आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। पात्रता के लिए आवेदक को 8वी कक्षा उर्त्तीण, 18 से 45 आयु वर्ग तथा जिनकी परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रू से कम हो वो पात्र हैं। जरूरी दस्तावेजों में मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, आधार कार्ड, कोटेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, आवश्यक लायसेन्स व अन्य दस्तावेज। आवेदकों को विनिर्माण उद्योग स्थापना के लिए एक लाख से 50 लाख तक तथा सेवा एवं खुदरा व्यवसाय इकाई के लिए एक लाख से 25 लाख तक बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। योजना में 3 प्रतिशत त्रैमासिक दर से 7 वर्ष तक की अवधि हेतु ब्याज अनुदान एवं सीजीटीएमएसई गारंटी शुल्क 7 वर्ष तक प्रतिपूर्ति के रूप में देय है। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला एवं बैंकों से किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालीन समय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

पतंजलि का तीन दिवसीय योग शिविर

Reva India News

सुशासन सप्ताह में कलेक्टर का सीधा संवाद प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत चिरईडोंगरी पहुँचे कलेक्टर

Reva India News

डाक विभाग द्वारा डायरेक्ट सेल्स एजेंट चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित

Reva India News

Leave a Comment