Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मलेरिया मास सर्वेलेंस कार्य व केम्प का द्वितीय चरण 15 अक्टूबर तक चलेगा

मंडला 7 अक्टूबर 2024

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यकम के अंतर्गत मलेरिया संभावित रोगियों की खोज, जाँच एवं जाँच उपरांत पॉजिटिव पाये गये रोगी को पूर्ण उपचार सुनिश्चित कराकर मलेरिया के संक्रमण को समाप्त करने तथा मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु मलेरिया मास सर्वेलेंस कार्य व केम्प का द्वितीय चरण 4 से 15 अक्टूबर 2024 के मध्य आयोजित किया जा रहा है। जिले के मलेरिया प्रभावित चयनित विकासखण्ड मण्डला के उप स्वास्थ्य केन्द्र अहमदपुर के ग्राम ठोड़ा, विकासखण्ड घुघरी के उप स्वास्थ्य केन्द्र राम्हेपुर का ग्राम बिसादर, विकासखण्ड बिछिया के उप स्वाथ्य केन्द्र खटोला का ग्राम किसली भिलवानी, औरई के ग्राम कटंगी उमरवाड़ा के ग्राम मोहगाँव, बटवार के ग्राम धमनगाँव, ग्राम सूरपाठी एवं विकासखण्ड मवई के उप स्वास्थ्य केन्द्र मोतीनाला के ग्राम मोतीनाला एवं भपसा, भड़ली के ग्राम आमगहनमाल, विकासखण्ड नारायणगंज के उप स्वास्थ्य केन्द्र डोभा, विकासखण्ड बीजाडांडी के उपस्वास्थ्य केन्द्र धनवाही के ग्राम दगला, विकासखण्ड निवास के उपस्वास्थ्य केन्द्र सतपहरीमाल में मलेरिया मास सर्वेलेंस कार्य व केम्प का द्वितीय चरण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उक्त ग्राम के सभी लोगों का मलेरिया जाँच किया जा रहा है। 6 अक्टूबर 2024 तक मलेरिया मास सर्वेलेंस कार्य व केम्प द्वितीय चरण में 3 विकासखण्डों में कुल 1136 लोगों के मलेरिया का जांच किया गया जिसमें मलेरिया सकारात्मक केसों की संख्या निरंक पाई गई। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। बुखार आने पर तुरंत खून की जांच कराएं और जांच में मलेरिया पॉजिटिव निकलता है तो चिकित्सक, आशा, हेल्थ वर्कर द्वारा दिये गए पूर्ण उपचार लें।

Related posts

कान्हा टाइगर रिजर्व में हाथी रिजुविनेशन कैंप का हुआ समापन

Reva India News

स्वामित्व योजना के तहत् ड्रोन कैमरे से होगा ग्रामीण आबादी क्षेत्रों का संपत्ति सर्वेक्षण

Reva India News

कलेक्टर की दूरदर्शिता से साकार हुआ महा युवा संगम रोजगार मेला एक मंच-हजारों सपने-जिले के युवाओं को मिला रोजगार का सुनहरा अवसर

Reva India News

Leave a Comment