वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में सशक्त वाहिनी अभियान अंतर्गत एवं सेफ्टी वॉक का आयोजन दिनांक 07/10/2024 को किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा कॉलेज की छात्राओं को सशक्त बनाने के लिये सशक्त वाहिनी अभियान के अंतर्गत पंजीयन किये गये। एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया गया। साथ ही युवा अवस्था में स्वास्थ्य की देखभाल और गुड टच-बेड टच के बारे में बताया गया। बालिकाओं को निडर और निर्भय रहने के लिये आश्वस्त किया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत देवदरा में ग्राम सभा के दौरान शामिल जन मानस को सशक्त वाहिनी के बारे मधुलिका उपाध्याय द्वारा अवगत कराया गया। साथ ही सुरक्षित वॉक कराया गया, जिसमें नारी सुरक्षा हेतु रैली निकाली गई जिसमें ग्राम की महिलाओं द्वारा मैं निडर हूँ , मैं सुरक्षित हूँ नारे से सबको सशक्त किया। उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला की सहप्राध्यापक डॉ. नसीम खान, अतिथि विद्वान कृष्णा सरैया छात्र/छात्रायें एवं ग्राम पंचायत देवदरा में सरपंच, सचिव, मोबिलाईजर, ग्राम के लोग व वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
