Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अमृत 2.0 अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

मण्डला 9 अक्टूबर 2024

अमृत 2.0 अंतर्गत नागरिकों एवं विद्यार्थियों को योजना के फायदे से अवगत कराने के साथ जल संरक्षण के प्रति व्यवहार परिवर्तन के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगरपालिका मंडला द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन पड़ाव स्थित जल छानन संयंत्र में किया गया। प्रशिक्षण में आरडी कॉलेज के प्रोफेसर सहित 50 विद्यार्थी भी शामिल हुए। जल शोधन संयंत्र एवं स्वामी सीताराम वार्ड में स्थित इंटेक वैल में विद्यार्थियों को भ्रमण करवाते हुए नगरपालिका नोडल अधिकारी रूखसार अली द्वारा जल उपचार प्रक्रिया, लागत, जल गुणवत्ता मानक, जल प्रदूषण के दुष्यप्रभाव, जल का महत्व एवं जल संरक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए प्रोफेसरों से चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अमृत 2.0 योजना अंतर्गत नियुक्त सलाहकार कंस्लटेंसी एवं पीडीएमसी के आरई अभिषेक बिसेन, एआरई शरद दुबे, सोशल एक्सपर्ट हरीराम कुर्जर, आरडी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर वर्षा लोत्सवै, डॉ. रिया मरकाम जल शोधन संयंत्र के टेक्नीशियन उपस्थित थे।

Related posts

विकसित मध्यप्रदेश हमारा लक्ष्य है – मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के आडिटोरियम में आयोजित हुआ स्थापना दिवस समारोह प्रोजेक्ट एग्री टोकन का शुभारंभ

Reva India News

कोविड संक्रमण से बचाव हेतु एडवायजरी

Reva India News

जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment