Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा के पावन पर्व की दी बधाई

लोकमाता देवी अहिल्या बाई का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय

मंडला 12 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “दशहरे” के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युग-युग से विजय का प्रतीक दशहरे का पर्व हमें हमारी सनातन संस्कृति से जोड़ता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई के 300वीं जयंती वर्ष में पूरे प्रदेश में लोकमाता को समर्पित दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने अपने शासनकाल में राज्य की अभेद्य सुरक्षा के साथ जनता की सेवा और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके राज्य पर कभी आक्रमण नहीं हुआ और अखंड भारत की मंगलकामना करते हुए सुशासन के नए प्रतिमान गढ़ते हुए उन्होंने शासन चलाया। उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

Related posts

कलेक्टर ने किया भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन कुण्ड का निरीक्षण

Reva India News

माँ की जिंदगी बचाने की जंग में उम्मीद की किरण कलेक्टर ने बढ़ाया मदद का हाथ

Reva India News

आदिवासी संस्कृति और ग्रामीण परिवेश को होम स्टे के माध्यम से बढ़ावा मिलेगा – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने चौगान में रानी महल व्यू, फारेस्ट व्यू और फार्म व्यू होम स्टे का लोकार्पण किया

Reva India News

Leave a Comment