Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी पर किया शस्त्र-पूजन

मंडला 12 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में शस्त्र-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा-अर्चना की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया। मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारियों सहित सभी स्‍टॉफ शस्त्र-पूजन का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र-पूजन का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, जो हिंदू सनातन परंपरा से जुड़ा हुआ है। यह व्यक्ति को उसके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और अधर्म के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है।

Related posts

कचरे को लेकर माली मोहगांव पंचायत के ग्रामीणों ने किया फिर हंगामा

Reva India News

पॉक्सो एक्ट पर सपोर्ट पर्सन के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित बाल कल्याण समिति, महिला बाल विकास और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त आयोजन पीड़ितों को उपलब्ध कराया जा रही त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवा  

Reva India News

कृषि आदानों के नियम विरूद्ध कारोबार पर कृषि विभाग की कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment