Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन कुण्ड का निरीक्षण

मंडला 5 सितंबर 2025
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने महाराजपुर संगम क्षेत्र तथा मण्डला में नर्मदा जी के तट पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाए गए कुण्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने कुण्ड की गहराई, पानी का स्तर, बैरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था तथा पेयजल की सुविधा के लिए की गयी तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी को विसर्जन स्थल पर व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये।

 

                                            इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी श्री पीयूष मिश्रा, सीएमओ नगर पालिका परिषद मण्डला श्री गजानन नाफड़े़ सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य करने के निर्देश

Reva India News

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बॉम्बे ग्रीन और मणि प्रभा किस्म का स्वाद चख कर “आम महोत्सव” का किया शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment