Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा के पावन पर्व की दी बधाई

लोकमाता देवी अहिल्या बाई का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय

मंडला 12 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “दशहरे” के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युग-युग से विजय का प्रतीक दशहरे का पर्व हमें हमारी सनातन संस्कृति से जोड़ता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई के 300वीं जयंती वर्ष में पूरे प्रदेश में लोकमाता को समर्पित दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने अपने शासनकाल में राज्य की अभेद्य सुरक्षा के साथ जनता की सेवा और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके राज्य पर कभी आक्रमण नहीं हुआ और अखंड भारत की मंगलकामना करते हुए सुशासन के नए प्रतिमान गढ़ते हुए उन्होंने शासन चलाया। उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

Related posts

*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जगन्नाथ मन्नालाल चौधरी महाविद्यालय मंडला की सत्र 2024-25 की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषणा*

Reva India News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनंतिम सूची जारी

Reva India News

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment