Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जन आरोग्यम शिविर देई और मांझीपुर का निरीक्षण किया जन आरोग्यम शिविर में 752 हितग्राहियों को लाभ मिला  

मंडला 19 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शनिवार को विकासखंड बिछिया के ग्राम पंचायत देई और मांझीपुर में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग और आयुष विभाग के द्वारा समन्वय बनाकर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। शिविर में पहुंचे प्रत्येक नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार करते हुए निःशुल्क दवाईयाँ वितरण करने के निर्देश दिए। आयोजित शिविर 752 व्यक्तियों का पंजीयन कर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड सिकलसेल की जांच, गर्भवती महिलाओं की जांच तथा बच्चों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत में प्रति सप्ताह ग्रामीणों की मांग के अनुसार सुनवाई करने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण ग्राम पंचायत स्तर पर हो सके। आयोजित सुनवाई में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और पटवारी को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।

 

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जन आरोग्यम शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। जिससे ग्राम के सभी नागरिक इस शिविर का लाभ उठा सकें। उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों को उनकी पात्रतानुसार आयुष्मान कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से लाभान्वित करने को कहा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने शिविर में पहुंचे गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं खून की मात्रा की जाँच करने को कहा। जिससे गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहे और उनका सुरक्षित संस्थागत प्रसव हो सके। उन्होंने आयोजित जन आरोग्यम शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने नागरिकों से चर्चा करते हुए शिविर में होने वाली जांच के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस शिविर में अधिक से अधिक नागरिक आकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य जांच का लाभ जरूर उठाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, तहसीलदार बिछिया श्री दिनेश वरकड़े, जनपद पंचायत बिछिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरके मंडावी सहित जिला, जनपद एवं स्थानीय स्तर के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कस्टम हायरिंग सेंटर औघटखपरी का निरीक्षण किया

Reva India News

पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का लोकार्पण 14 नवंबर को

Reva India News

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर तीन रेस्टोरेंट से 6 सिलेंडर जब्त

Reva India News

Leave a Comment