Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीएल पत्रों में लापरवाही नहीं चलेगी, अधिकारी करें व्यक्तिगत फॉलोअप-  कलेक्टर 1 जून से शुरू होंगे ग्राम दिवस, हर गांव में होगी जनसुनवाई सीएम हेल्पलाइन के 500 दिन पुराने प्रकरणों का एक सप्ताह में करें निराकरण

मंडला, 11 मई 2026

जिला योजना भवन में सोमवार को समय-सीमा और विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि टीएल पत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी स्वयं व्यक्तिगत फॉलोअप कर समय पर जवाब प्रस्तुत करें। जिन प्रकरणों पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है, उन्हें तत्काल क्लोज कराया जाए।

फील्ड विजिट अनिवार्य, रिपोर्ट देना जरूरी

 

जिलाधिकारियों के फील्ड विजिट की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि सिर्फ भ्रमण पर जाना काफी नहीं है। मौके पर निरीक्षण कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने सभी एसडीएम को सप्ताह में दो दिन और नगरीय निकायों के सीएमओ को सप्ताह में तीन दिन फील्ड विजिट के निर्देश दिए। विजिट के दौरान आंगनबाड़ी और स्कूलों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करने को कहा।

ग्राम दिवस: गांव में ही होगा समस्याओं का निराकरण

 

कलेक्टर श्री धोटे ने बताया कि 1 जून से जिले में ग्राम दिवस कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इनमें सभी फील्ड फंक्शनरी अनिवार्य रूप से गांव में मौजूद रहेंगे। वहां जनसुनवाई कर आवेदनों का पंजीकरण किया जाएगा और यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

पेयजल पर विशेष ध्यान, आयरन की अधिक मात्रा वाले हैंडपंप के पाइप बदलें

 

पेयजल आपूर्ति की समीक्षा में कलेक्टर श्री धोटे ने खराब हैंडपंप की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि टेस्टिंग में 35 हैंडपंप के पानी में आयरन की मात्रा अधिक पाई गई है, वहां पाइप बदले जाएं। फ्लोराइड वाले चिन्हित हैंडपंप को बंद कराएं या स्पष्ट चिन्ह अंकित करें और वैकल्पिक व्यवस्था कराएं।

सीएम हेल्पलाइन: 9 दिन में सुधारें ग्रेडिंग

 

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि 500 दिवस से अधिक लंबित प्रकरणों को एक सप्ताह में शून्य करें। जिले की ग्रेडिंग जारी होने में 9 दिन शेष हैं, इसलिए अधिक प्रकरण वाले विभाग दैनिक लक्ष्य तय कर फॉलोअप लें। न्यायालय के रिट और कंटेम्प्ट प्रकरणों में समुचित जवाब प्रस्तुत करने को कहा।

 

जल गंगा संवर्धन अभियान के काम समय पर पूरे हों

 

जल गंगा संवर्धन अभियान में बलराम तालाब, खेत तालाब और अमृत सरोवर के काम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। स्कूल शिक्षा और एमएसएमई विभाग को रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का लक्ष्य पूरा करने को कहा।

बैठक में जनगणना 2027, सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट, पीडीएस वितरण, कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन, वर्षा पूर्व तैयारी, ड्रॉप आउट बच्चे, पुस्तक वितरण, लखपति दीदी, वृंदावन ग्राम, नरवाई प्रबंधन, कूम्हा से इंदलटोला पीएम सड़क के लिए भूमि आवंटन सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण जिला खेल अधिकारी श्री विकास खराड़कर ने किया। सहायक कलेक्टर श्री शैलेंद्र चौधरी ने एआई विषय पर जानकारी दी और डेमो दिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम योजना भवन में मौजूद रहे। अन्य एसडीएम, तहसीलदार तथा सीईओ जनपद पंचायत वीसी के माध्यम से जुड़े।

Related posts

अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई 2000 किलो महुआ लाहन नष्ट

Reva India News

जिला जेल मण्डला में श्रीमद् भगवत गीता पाठ के पन्द्रहवे अध्याय का सस्वर गायन कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

माँ नर्मदा नदी से मंडला जिले को पूरे विश्व में पहचान मिली है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रपटाघाट नर्मदा नदी में प्रतिदिन महाआरती का आयोजन किया जाएगा

Reva India News

Leave a Comment