Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोहगांव में कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर संपन्न हुआ

मंडला 19 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार शुक्रवार को जनपद पंचायत प्रांगण मोहगांव में दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जनपद पंचायत मोहगांव व जनपद पंचायत घुघरी के दिव्यांगजन परीक्षण शिविर में 328 दिव्यांगजन सम्मिलित हुये थे। एलिम्को जबलपुर टीम की डॉ. स्वाती गोयल, डॉ. भानू प्रताप, डॉ. नीरज मोर्या द्वारा 53 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग हेतु चिन्हांकन किया गया एवं जिला मेडिकल बोर्ड मण्डला द्वारा 118 दिव्यांगजनों का नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र व नवीनीकरण कर जारी किया गया। शिविर में जनपद पंचायत मोहगांव, घुघरी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

संजेश्वरी ने जेईई उत्तीर्ण करने का लिया संकल्प, कलेक्टर ने सराहा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का कलेक्टर ने बढ़ाया उत्साह शासकीय संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश ’तितली उड़ी’ कविता पर खिले सभी के चहरे जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किया नैनपुर क्षेत्र का भ्रमण

Reva India News

कलेक्टर ने की सीएस वीसी संबंधी तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

सीवर लाइन प्रोजेक्ट में घोर लापरवाही एवं भारी भ्रष्टाचार के विरोध में पार्षद दल ने दिया ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment