Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

औषधि स्वर्ण प्राशन की द्वितीय खुराक 24 अक्टूबर को दी जाएगी

मंडला 23 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आयुष विभाग के द्वारा कुपोषण के लिये नवाचार स्वर्ण कवच अभियान 27 सितंबर 2024 को शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत जिले के चिन्हांकित एसएएम बच्चों को लिया गया है जिसमें आयुर्वेदिक औषधि दी जाती है। यह औषधि स्वर्ण प्राशन की है जो पुष्य नक्षत्र में ही दी जाती है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और बौद्धिक शक्ति क्षमता का विकास होता है। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि स्वर्ण प्राशन औषधि की द्वितीय खुराक 24 अक्टूबर 2024 को 9 विकासखण्ड में 26 केन्द्र बनाकर एसएएम बच्चों को दी जायेगी। मंडला विकासखंड के शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मण्डला और सीएचसी बम्हनी बंजर, बिछिया के ककैया, अंजनिया, सिझौरा, मोचा, रामनगर, नैनपुर के डिठौरी, पिण्डरई, नारायणगंज के नारायणगंज, मानेगावं, देवरी कला, निवास के निवास, मनेरी, भीकमपुर, पिपरिया, बीजाडांडी के बीजाडांडी, समनापुर, मवई विकासखंड के मवई, मोतीनाला, घुटास, घुघरी और मोहगांव के मोहगांव और देवगांव में केन्द्र बनाया जाएगा।

Related posts

मंडला जिले में हुआ 72.80 प्रतिषत मतदान

Reva India News

जिले में अब तक 520.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 30 नवम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment