Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेक्टर मोचा बिछिया में स्वर्ण कवच अभियान के अंतर्गत स्वर्ण प्राशन कराया गया

मंडला 24 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा जिले में स्वर्ण कवच अभियान के अंतर्गत बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गुरूवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के निर्देशन में सेक्टर मोचा परियोजना बिछिया जिला मण्डला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती मधुलिका उपाध्याय के द्वारा बेटियों को दो बूंद स्वर्ण प्राशन का महत्व बताया गया और स्वास्थ्य संबंधी, स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को स्वर्ण प्राशन संस्कार से लाभान्वित किया जा रहा है। स्वास्थ्य की देखभाल, शरीर में आए बदलाव के प्रति समझ पैदा करना और बदलते हारमोंस को समझना, मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन महिलाओं को बच्चों के प्रति स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर एवं हब में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में बताया और चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 व महिला हेल्प लाईन नंबर 181 के बारे में जागरूक किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सेक्टर मोचा की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अंजना कुशराम, पर्यवेक्षक अरुंधति सोनी एवं महिला बाल विकास से पर्यवेक्षक मधुलिका उपाध्याय, वन स्टॉप के समस्त कर्मचारी गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे ।

Related posts

युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आज

Reva India News

कलेक्टर ने किया जिला कंपलेंट सेल एवं सी-विजिल कंट्रोल रूम का निरीक्षण

Reva India News

तीन दिवसीय लीड फार्मर्स का प्रशिक्षण प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment