Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपराजिता अभियान से छात्राएं जूडो कराटे सीखकर आत्मरक्षा करेगी – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में अपराजिता अभियान की शुरूआत की

मंडला 7 नवंबर 2024

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने गुरूवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में अपराजिता अभियान की शुरूआत की। जिसकी थीम सक्षम बेटी, सक्षम मंडला है। उन्होंने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा सरस्वती वंदना की गई। कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने कहा कि अपराजिता अभियान छात्राओं की आत्मसुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रयास है। अपराजिता अभियान से छात्राएं जूडो कराटे सीखकर विषम परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा कर सकेंगी। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा छात्राओं के हित में प्रारंभ की गई अपराजिता अभियान की प्रशंसा की। इस अवसर पर कलेक्टर एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, प्राचार्य श्री आरएस उलाड़ी, बीआरसी श्री अनादि वर्मा उपस्थित थे। कमिश्नर श्री अभय वर्मा और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के आगमन पर उनका पौधे देकर स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय में श्री सूर्य प्रकाश नंदा एवं मंजू कुमारी ने आत्मरक्षा की तकनीक का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार चौरसिया ने किया।

Related posts

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आज शक्ति स्पंदन के साथ आधुनिक शक्तिशाली भारत की अवधारणा पर आधारित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 10 जनवरी 2024

Reva India News

वर्षा की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment