Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गौरव दिवस के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए मंडला जिले के 15 नवंबर को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

मंडला 14 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 14 एवं 15 नवंबर 2024 को आयोजित होने वाले मंडला गौरव दिवस कार्यक्रम हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती सोनल सिडाम को नोडल अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग श्री संतोष शुक्ला को सहायक नोडल और पीओ जिला पंचायत श्री कपिल तिवारी को कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक 15 नवंबर 2024 को स्थानीय जनजातीय करमा, सैला नृत्य एवं गायन प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक सेमरखापा खेल मैदान में संपन्न होगा। धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कृष्ट अभियान एवं बिरसामुंडा जीवनदर्शन पर नाट्यमंचन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेमरखापा ऑडिटोरियम में संपन्न होगा। मास्टर शेफ प्रतियोगिता दोपहर 3 बजे से सायंकाल 4 बजे तक और फूड फेस्टिवल पारंपरिक हस्तशिल्प की प्रदर्शनी मेहंदी, टेटू, पोट्रेट, स्कैचिंग, हस्ताक्षर केपिंग, झाकी, पम्पलेट, बैनर के माध्यम से योजनाओं एवं उत्पादों का प्रदर्शन, वित्तीय साक्षरता आधारित जनजाति जागरूकता सायंकाल 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक बैगा-बैगी चौक से योजना भवन तक आयोजित होगा। कवि सम्मेलन रात्रि 8 बजे से जिला योजना भवन में संपन्न होगा।

Related posts

लर्निंग लायसेंस शिविर संपन्न

Reva India News

रक्षित केंद्र मंडला स्थित पुलिस हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर संपन्न

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment