Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रक्षित केंद्र मंडला स्थित पुलिस हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर संपन्न

मंडला, 5 दिसंबर 2025

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में रक्षित केंद्र मंडला स्थित पुलिस हॉस्पिटल में जबलपुर के शैल्बी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ मेडिकल टीम के द्वारा पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल एवं उनके परिवारों को बेहतर उपचार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समयपूर्व बीमारी की पहचान के प्रति जागरूक करना था। शिविर में जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं पुलिस लाइन के लगभग 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजनों ने सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा जनरल हेल्थ चेकअप, हड्डी रोग संबंधित जांच, स्त्री रोग संबंधी परामर्श, ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट सहित आवश्यक परीक्षण किए गए।

शैल्बी हॉस्पिटल की टीम में डॉ. अश्वनी नामदेव (हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं जनरल मेडिसिन), डॉ. रूपम (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं अन्य मेडिकल स्टाफ शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा ने शैल्बी टीम को धन्यवाद देते हुए बताया कि पुलिसिंग की कार्यप्रणाली, लंबे समय तक ड्यूटी, अनियमित दिनचर्या, खानपान तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अक्सर पुलिसकर्मी अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं। ऐसे में समय रहते स्वास्थ्य जांच एवं उपचार अत्यंत आवश्यक है, ताकि उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव न पड़े तथा वे अपने पदीय कार्यों एवं पारिवारिक कर्तव्यों को अधिक दक्षता से निभा सकें।

Related posts

केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर

Reva India News

BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 22 को लगेंगे शिविर

Reva India News

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला एवं नारायणगंज में मनाया गया प्रवेश उत्सव

Reva India News

Leave a Comment