Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

देश की आजादी में जनजातीय महानायकों की प्रमुख भूमिका रही है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जनजातीय गौरव दिवस पर हितलाभ का वितरण किया ऑडीटोरियम में स्थानीय कलाकारों ने बिरसामुंडा के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए

मंडला 15 नवंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसामुंडा के 150वा जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह जिला जमुई बिहार में 6600 करोड़ रूपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पूरे देश को संबोधित कर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके शुक्रवार को एकलव्य आवासीय विद्यालय सेमरखापा जिला मंडला में स्थित ओडीटोरियम में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति (संचार एवं संकर्म) श्री शैलेष मिश्रा, जिला भाजपा महामंत्री श्री नीरज मरकाम, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण सहित छात्र-छात्राएं, स्थानीय कलाकार और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जनजातीय कलाकृति पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंत्री श्रीमती संपतिया उइके को पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा जिला जमुई बिहार में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह का लाईव प्रसारण किया गया। जिसका सेमरखापा ऑडीटोरियम में एलईडी के माध्यम से लाईव प्रसारण किया गया, जिसे सभी ने देखा और सुना।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर देश की आजादी में जनजातीय महापुरूषों के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। उन्होंने कहा कि जनजातियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से गहरा लगाव होता है। इसलिए हमारी सरकार जनजातियों की संस्कृति और परंपराओं को लगातार संरक्षित करने का काम कर रही है। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि आज जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले के स्थानीय कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सामूहिक सैला नृत्य की प्रस्तुति दी है, जो जनजातीय समाज के लोक कलाओं को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों ने भगवान बिरसामुंडा की जीवनगाथा और संघर्ष के संबंध में उत्कृष्ट प्रस्तुति दी है। उक्त प्रस्तुति के माध्यम से भगवान बिरसामुंडा और अंग्रेज सरकार के संघर्षों को सजीवता से प्रस्तुत किया है। नाट्यमंच के माध्यम से बताया गया कि अंग्रेज सरकार ने बिरसा मुंडा सहित जनजातीय समाज के लोगों पर अत्यधिक अत्याचार किए। इसके बावजूद भी जनजातीय महापुरूष आजादी होने तक अपने प्राण न्यौछावर करते हुए संघर्ष करते रहे। उन्होंने लोक कलाकारों के इस शानदार प्रस्तुति पर विधायक स्वेच्छानुदान से 11 हजार रूपए देने की घोषणा की। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। गुणवत्तापूर्वक शिक्षा ग्रहण करें। समाज में अच्छा काम करें। देश सेवा के लिए हमेशा तैयार रहें। समाज में समानता एवं समन्वय का व्यवहार बनाएं।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आयोजित कार्यक्रम में श्री नरेन्द्र भारतीया, श्रीमती रेवती भारतीया ग्राम सेमरखापा विकासखंड मंडला को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से लाभान्वित किया। श्रीमती बुधवारी बाई, श्री फागुसिंह ग्राम चंगनिया, विकासखंड बिछिया को वनाधिकार हक प्रमाण पत्र वितरित किए। श्रीमती नीलम और श्री आशीष वनग्राम बीजाडांडी, विकासखंड मंडला को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया। श्रीमती सुनिता बाई ग्राम बिनेका विकासखंड मंडला को पशुपालन हेतु केसीसी का वितरण किया। श्री सुरेन्द्र कुमार भारतीया और श्री देवेन्द्र कुमार भारतीया ग्राम सेमरखापा विकासखंड मंडला को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। श्री जियालाल और सेवसिंह ग्राम चरगांव विकासखंड मंडला को बीज का वितरण किया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय और आभार व्यक्त मंडल संयोजक श्री रंजीत गुप्ता ने किया।

Related posts

हितग्राहीमूलक योजनांतर्गत विकासखंडवार शिविरों का आयोजन

Reva India News

थाना बीजाडांडी पुलिस की जुआ फड पर दबिश, 04 आरोपियों से नगद सहित 35 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त*

Reva India News

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment