Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी कलेक्टर ने मानिकसरा में सार्वजनिक कूप निर्माण का किया निरीक्षण

बीजाडांडी विकासखंड के ग्राम मानिकसरा में चल रहे सार्वजनिक कूप निर्माण कार्यों का प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर श्री कूमट ने कहा कि कूप की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दें। कूप के चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से फेंसिंग कराएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्माण कार्य को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित के लिए निर्देशित किया।

Related posts

कलेक्टर ने की नगरीय निकायों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

Reva India News

गुरु पूर्णिमा पर आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश

Reva India News

सूर्यकुंड में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment