Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला दंडाधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने लोकशांति हेतु आदेश जारी किए

मंडला 30 नवंबर 2024

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अंतर्गत जन सामान्य के हित/जान/माल एवं लोक शांति बनाये रखने हेतु आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश के मुताबिक मण्डला जिले के सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में मकान मालिक, होटल, लॉज, धर्मशाला के प्रबंधक, भवन निर्माण के ठेकेदार एवं अन्य व्यक्तियों को काम में रखने वाली कम्पनी एवं निजी सुरक्षा एजेंसी के संचालक किसी भी व्यक्ति को मकान किराए पर देने, होटल, लॉज, धर्मशाला में ठहरने वाले व्यक्तियों, भवन निर्माण हेतु ठेकेदारों के अंतर्गत काम में नियोजित व्यक्तियों की जानकारी उनके चरित्र सत्यापन हेतु पहचान पत्र संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को आवश्यक रूप से उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने बताया कि उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत दण्डनीय होगा।

Related posts

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 30 अप्रैल 2023

Reva India News

18 जून को जिले में 8.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

Leave a Comment