Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए मोहनिया पटपरा का निरीक्षण किया

मंडला 5 दिसंबर 2024

मंडला जिले में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मोहनिया पटपरा विकासखंड मंडला में 29 हेक्टेयर भूमि चिन्हांकित की गई है। जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग द्वारा मोहनिया पटपरा में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जाएगा। मंडला जिले में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होने से लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गुरूवार को मोहनिया पटपरा में चिन्हित औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल निरीक्षण के दौरान उक्त भूमि का समतलीकरण करने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र की भूमि के समीपस्थ भूमि को भी चिन्हांकित कर सुरक्षित रखने को कहा। जिससे उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो सके। उन्होंने इस दौरान उक्त चिन्हांकित भूमि तक पहुंच मार्ग बनाने के निर्देश भी दिए। जिससे औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले ट्रक या वाहनों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री अजय श्रीवास्तव सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

सर्वोत्तम कृषक एवं समूह पुरूस्कार के आवेदन की अंतिम तिथि 30

Reva India News

सहायक यंत्री को सर्व शिक्षा अभियान में किया गया संलग्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 26 अक्टूबर 2024

Reva India News

Leave a Comment