Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने किया रैन बसेरा में कंबल बैंक का शुभारंभ

मंडला 9 दिसंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके ने जिला चिकित्सालय में स्थित रैन बसेरा में कंबल बैंक और सांझाचूल्हा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में ठहरे मरीजों, उनके परिजनों सहित जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया। जिला चिकित्सालय के रैन बसेरा में ही मरीजों के परिजनों के लिए सांझाचूल्हा की व्यवस्था भी गई है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सीएमएचओ केसी सरोते, सिविल सर्जन विजय धुर्वे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित है।

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह नवाचार  जिला प्रशासन की आमजन की सेवा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि कंबल बैक खोलने का मुख्य उद्देश्य मरीज के परिजनों को ठंड से राहत दिलाना है। अस्पताल में सबसे ज्यादा समस्या मरीजों के परिजनों को ही उठानी पड़ती है। परिजनों को ठंड से बचने के लिए यह कंबल बैंक अवश्य ही सहायक होगा।

Related posts

प्रेक्षक ने ईव्हीएम एवं सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Reva India News

कलेक्टर ने पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल जाकर की छात्राओं से मुलाकात

Reva India News

शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरंतर रखे जाने का निर्णय सतत् विकास लक्ष्य एसडीजी मूल्यांकन योजना का अनुमोदन 5 जिला चिकित्सालय में बिस्तरों की संख्या में उन्नयन एवं 810 नए पद सृजित करने की स्वीकृति निवर्तन के लिए भूखण्ड का आरक्षित मूल्य कलेक्टर गाइडलाइन के 100 प्रतिशत क्षेत्रफल पर तय किये जाने का निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

Reva India News

Leave a Comment