Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

मंडला 9 दिसंबर 2024

वन स्टॉप सेंटर (सखी) मण्डला में साइबर सुरक्षा डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से उप निरीक्षक शिव नारायण उपाध्याय द्वारा डायल 100 का प्रयोग एवं साईबर सुरक्षा से जुड़े कानूनों पर चर्चा, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाईल्ड हेल्पलाईन, 1930 साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन के नंबर को प्रतिभागियों को नोट करवाया एवं सोशल मीडिया में अनजान लोगों की मित्रता स्वीकार न करने और अपने यूजर आईडी, पासवर्ड एवं ओ.टी.पी. किसी से साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने की जानकारी दी गई। इसके अलावा सतर्क रहकर किसी भी आपात स्थिति से जूझने के लिये दिये गये नंबरों का प्रयोग करने की सलाह दी गई। प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मधुलिका उपाध्याय द्वारा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी क्यों महत्वपूर्ण है इसका प्रचार प्रसार क्यों आवश्यक है, वन स्टॉप सेंटर, हब और शी.बॉक्स पोर्टल में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

Related posts

फिट इंडिया मूवमेंट साइकिल रैली का आयोजन हुआ

Reva India News

दस्तक अभियान 15 फरवरी से 20 मार्च 2021 तक चलेगा

Reva India News

माय भारत के नेतृत्व में मंडला में नशामुक्ति अभियान युवाओं ने लिया जनजागरूकता का संकल्प

Reva India News

Leave a Comment