Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा संगमघाट में पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

मंडला 30 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सोमवार को संगमघाट में आयोजित संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए। पंचचौकी महाआरती में सेवाभाव और समर्पण के साथ जिले के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, धर्मप्रेमी, व्यापारीगण, श्रद्धालु, बूढ़े, बच्चे, युवा, महिलाएं और पत्रकारगण शामिल हुए। पंचचौकी महाआरती में नर्मदा अष्टक गान पदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे और ऊँ जगदा नंदी आरती गाकर पंचचौकी महाआरती संपन्न किया गया। महाआरती समापन के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। जय नर्मदे, जय राधेकृष्णा का जय जय कार किया गया। इस अवसर पर एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकारगण और श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related posts

*विंध्य शिक्षा समिति कॉलेज मण्डला में मनाया गया गुरूपूर्णिमा महोत्सव* *रिटायर्ड प्रोफेसर एवं शिक्षकों का किया गया सम्मान*

Reva India News

जिले की 1 लाख 92 हजार 201 लाड़ली बहनों को मिली योजना की 32वीं किश्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से खातों में अंतरित की राशि

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने झिरिया की प्राचीन बावड़ी का निरीक्षण किया जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई कर पानीदार बनाया गया

Reva India News

Leave a Comment