Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आनंद उत्सव 14 से 28 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे

मंडला 2 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन विभाग के सहयोग से 14 से 28 जनवरी के दौरान आनंद उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आनंद उत्सव मनाने तथा नागरिकों को इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। जिसके तहत जिला एवं विकासखंड स्तर पर समितियों का गठन व बैठक आयोजित किए जाएंगे। आनंद उत्सव स्थलों का चयन एवं संस्थान की वेबसाईट पर उनका पंजीयन किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। आनंद उत्सव स्थल पर आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। नगरीय क्षेत्रों में नगरपालिका एवं नगर पंचायत को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। आनंद उत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। चयनित आनंद ग्राम में उत्सव आयोजन होंगे। फोटो एवं वीडियो प्रतियोगिता की प्रविष्टियों हेतु प्रोत्साहन किया जाएगा। जिले के अन्य विभागों के द्वारा आनंद उत्सव में सहभागिता की जाएगी।

Related posts

बाल देखरेख संस्था में सीएनसीपी बालकों के प्रवेश के लिए कार्यशाला 30 मार्च को

Reva India News

टीएल पत्रों में लापरवाही नहीं चलेगी, अधिकारी करें व्यक्तिगत फॉलोअप-  कलेक्टर 1 जून से शुरू होंगे ग्राम दिवस, हर गांव में होगी जनसुनवाई सीएम हेल्पलाइन के 500 दिन पुराने प्रकरणों का एक सप्ताह में करें निराकरण

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का समुचित उपचार के निर्देश दिए इस महामारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समुचित प्रबंध किया गया है जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार हेतु दवाइयाँ और स्वस्थ्य विभाग का अमला मौजूद है

Reva India News

Leave a Comment