Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 4 जनवरी को टेनिस कोर्ट/मिशन नेत्र ज्योति और होम स्टे का शुभारंभ करेंगी

मंडला 3 जनवरी 2025

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 4 जनवरी 2025 को प्रातः 11:45 बजे निज निवास मंडला से पुलिस लाईन मंडला के लिए प्रस्थान कर टेनिस कोर्ट के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। दोपहर 12 बजे जिला योजना भवन में मिशन नेत्र ज्योति अभियान का शुभारंभ कर दोपहर 12:45 बजे चौगान के लिए रवाना होंगी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके चौगान में दोपहर 1:15 बजे होम स्टे शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। आप दोपहर 1:45 बजे चौगान से प्रस्थान कर दोपहर 2:15 बजे निज निवास मंडला में आगमन करेंगी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके सायंकाल 7 बजे बड़ादेव पेनठाना स्थापना पर देवनगर पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी।

Related posts

लोकतंत्र को मजबूत करने हर वर्ग ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग सुबह से ही मतदान केन्द्रों में थी लम्बी कतारें

Reva India News

तत्काल श्रवण यंत्र मिलने से गौरी शंकर ने प्रसन्नता व्यक्त की जनसुनवाई में मिला तत्काल लाभ

Reva India News

लाईजनिंग हेतु अधिकारी नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment