Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने रानी महल व्यू और फॉरेस्ट व्यू होम स्टे का लोकार्पण कर अवलोकन किया

मंडला 4 जनवरी 2025

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शनिवार को चौगान में रानी महल व्यू और फॉरेस्ट व्यू होम स्टे का लोकार्पण कर इसका अवलोकन किया। रानी महल व्यू होम स्टे का संचालन सरला और फॉरेस्ट व्यू होम स्टे का संचालन सुकृति के द्वारा किया जा रहा है। होम स्टे में कोई भी पर्यटक या नागरिक विश्राम कर सकता है। उन्हें इसके लिए तीन हजार रूपए का भुगतान करना होगा, जिसमें भोजन भी शामिल है। होम स्टे में आदिवासी पेंटिंग, कैलेंडर, दरवाजे, खिड़कियां, टॉयलेट, बाथरूम, सोफा, बेड, आंगन, परदे, आलमारी की सुविधा प्राप्त होगी। होम स्टे में पर्यटक या नागरिक विश्राम कर सुकून के पल बिता सकेंगे। उन्हें आदिवासी संस्कृति, बोली, भाषा, रीति रिवाज, परंपरा, लोकनृत्य, लोकगायन तथा ग्रामीण परिवेश, खेती किसानी सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रानी महल व्यू के संचालक ओमकार धूमकेती और सरला तथा फॉरेस्ट व्यू होम स्टे के संचालक जयकुमार और सुकृति से वार्तालाप कर होम स्टे के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री शिवा रानू राजपूत, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम घुघरी आकिप खान, विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 12 जून 2022

Reva India News

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समय पर करने के दिए निर्देश

Reva India News

रोजगार युवा संगम मेले में 121 युवाओं का चयन

Reva India News

Leave a Comment