Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सोमवार को पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

मंडला 6 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सोमवार को माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए। पंचचौकी महाआरती का आयोजन अमृता चौक, रेवा चौक, नर्मदा चौक, शांकरी चौक और मेकलसुता चौक में संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, श्रद्धालु, पत्रकार और नागरिकगण माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती में हजारों की संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर नर्मदा अष्टक गान ’पदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे’ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती उतारी गई, इसके बाद ’ऊँ जय जगदा नंदी’ आरती गाया गया। जय-जय नर्मदे, हर-हर गंगे, जय राधेकृष्णा, जय श्री राम और जय-जयकार किया गया। आरती समापन के बाद कार्यक्रम स्थल में सभी को प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजित पंचचौकी महाआरती में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकारगण, श्रद्धालु और जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

अवैध शराब परिवहन करने वालों पर बम्हनीबंजर पुलिस की कार्यवाही

Reva India News

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 20 जुलाई को  

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment