Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने पढ़ाई हेतु अरसी अंजुम को सहायता राशि प्रदान की  

मंडला 13 जनवरी 2025

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय कक्ष में अरसी अंजुम को शासकीय बीएससी नर्सिंग राजगढ़ में पढ़ाई हेतु पांच हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। अरसी अंजुम ने राजगढ़ में नर्सिंग की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करने के लिए कलेक्टर श्री मिश्रा के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी आर्थिक समस्या से अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से आवेदक को चैक देकर आर्थिक सहायता की। अरसी अंजुन ने अपनी समस्या का त्वरित निराकरण होने पर जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Related posts

कोविड संक्रमण से बचाव हेतु एडवायजरी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 24 मई 2024

Reva India News

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 5 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment