Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया पीएम जनमन आवास का निरीक्षण

मंडला 20 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रविवार को बिछिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत उमरवाड़ा के मवाला में प्रधानमंत्री जनमन आवास के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शेष बचे आवासों को समय सीमा में पूर्ण कराते हुए गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अमरसिंह के पूर्ण हो चुके आवास का भी अवलोकन करते हुए गुणवत्तायुक्त निर्माण सामग्री का उपयोग करने पर प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, सीईओ जनपद पंचायत बिछिया आरके मंडावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

रूद्राक्ष से बने शिवलिंग की स्थापना

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने शासकीय माध्यमिक शाला मेन ब्रांच में किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ  

Reva India News

अंजनिया में नव निर्मित शासकीय महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, मंत्री संपतिया उइके ने की सहभागिता 4 करोड़ की लागत से निर्मित भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों को समर्पित

Reva India News

Leave a Comment