मंडला, 17 सितम्बर 2026
अंजनिया में नव निर्मित शासकीय महाविद्यालय भवन के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने नवीन महाविद्यालय भवन का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अधोसंरचना विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नवीन भवन से अंजनिया एवं आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, बिछिया विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, महाविद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य की जानकारी भी प्रदर्शित की गई। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नव निर्मित शासकीय महाविद्यालय अंजनिया भवन निर्माण कार्य पर 434.78 लाख की लागत आई है। नवीन भवन के लोकार्पण से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है।

