Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी कलेक्टर ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई  

मंडला 25 जनवरी 2025

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम योजना भवन के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने उपस्थित लोगों को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर राजेन्द्र कुमार सिंह,  अपर कलेक्‍टर अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुर, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम, संबंधित विभाग के अधिकारी तथा युवा मतदाता उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर संपन्न हुए प्रतियोगिता कार्यक्रम में विजेता युवा मतदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

मतदाताओं दिलाई गई शपथ

 

’हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुएए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति,समुदायए भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे’।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने रेवांचल पार्क का लोकार्पण किया

Reva India News

कान्हा से एक मादा बाघिन (सुंदरी) वन विहार भोपाल रवाना…

Reva India News

शक्ति से सृजन कार्यक्रम अंतर्गत वृक्ष पूजन एवं वृक्षारोपण संपन्न

Reva India News

Leave a Comment