Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने रेवांचल पार्क का लोकार्पण किया

मंडला 13 नवंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बुधवार को रानी दुर्गावती स्मारक स्थल के समीप स्थित रेवांचल पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर रेवांचल पार्क का अवलोकन भी किया। रेवांचल पार्क में वाटर फॉल, सोफा एवं बच्चों के लिए खेल सामाग्री लगाने के निर्देश दिए गए। जिससे रेवांचल पार्क में शहर के नागरिक सुकून के पल बिता सकें और बच्चे खेल सामाग्री या उपकरण के माध्यम से विभिन्न प्रकार के खेल खेल सकें। उन्होंने रेवांचल पार्क में नियमित रूप से साफ-सफाई और देखरेख करने के निर्देश दिए। जिससे रेवांचल पार्क में आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा न हो सके। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी, नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीम सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्राएं मौजूद थी।

Related posts

प्रभारी कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्र डोभी का औचक निरीक्षण

Reva India News

तम्बाखू नियंत्रण जागरूकता अभियान

Reva India News

संसदीय समिति सदस्यों ने समूह सदस्य के खेत में लगाए आम के पौधे मनरेगा की माँ की बगिया योजना के कार्य का किया अवलोकन

Reva India News

Leave a Comment