Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया माहिष्‍मती घाट का निरीक्षण

मंडला 3 फरवरी 2025
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने नर्मदा तट पर माहिष्मती घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नर्मदा जयंती के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था बनाएं। कलेक्टर ने कहा कि कल ही नर्मदा तट पर निर्झरणी महोत्सव भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। इसलिए महाराजपुर तथा मंडला दोनों तरह वाहनों के व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था करें। घाट की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुर, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

31 दिसम्बर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं किसान

Reva India News

शासन के नीतिगत प्रावधानों के अनुसार अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें – मंत्री श्रीमती उइके जिला योजना भवन में स्मृति सुमन शिविर 4.0 आयोजित 26 पात्रजनों को दी गई अनुकंपा नियुक्ति

Reva India News

नगरपालिका मंडला द्वारा रपटा घाट, नेहरू स्मारक चौराहा एवं वार्डों में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Reva India News

Leave a Comment