Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासन के नीतिगत प्रावधानों के अनुसार अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें – मंत्री श्रीमती उइके जिला योजना भवन में स्मृति सुमन शिविर 4.0 आयोजित 26 पात्रजनों को दी गई अनुकंपा नियुक्ति

मंडला, 20 नवंबर 2025

जिला योजना भवन में गुरुवार को स्मृति सुमन शिविर 4.0 का आयोजन किया गया, जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। शिविर के दौरान मंत्री श्रीमती उइके एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा 26 पात्रजनों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री रानू राजपूत, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं एसी ट्राइबल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री श्रीमती उइके ने संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय सेवा के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिवार पर बड़ा आर्थिक बोझ आ जाता है। अनुकंपा नियुक्ति परिवारों को संबल देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप शासन के नीतिगत प्रावधानों के अनुसार अपने पदीय दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। यह आपके जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं है। आगे पढ़ाई कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होकर आप उच्च पद भी प्राप्त कर सकते हैं।

मंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अब तक 67 आवेदनों का निराकरण कर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों से अपने परिवार का सुखद पोषण और शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन की अपेक्षा जताई।

 

शिविर में पदवार प्रदान की गई अनुकंपा नियुक्तियाँ

जनजाति कार्य विभाग में भृत्य पद पर

 

श्री राजेन्द्र कुमार उरैती, कु. पालक श्रीवास, श्री संदीप कुमार मरावी, श्री पारस सोयाम, श्री महेश यादव, श्रीमती ममता झारिया, श्री अनुपम मरावी, श्री नारायण वरकड़े, श्री हिमांशु रंजन झारिया, श्री उमेश कुमार धुर्वे, श्रीमती रजनी मरावी, श्री फिरोजशाह वाटिया, श्री ओमकार सिंह मरावी, श्री नरेन्द्र कुमार यादव, श्री अंकित कुमार गवले, श्री प्रशांत कुमार श्रीवास, श्री कन्हैयालाल भांडवे नियुक्त किए गए हैं।

प्राथमिक शिक्षक पद पर

 

श्रीमती अपूर्वा विश्वकर्मा, श्रीमती रूपाली श्रीवास, श्री आनंद कुमार ओयाम की नियुक्ति हुई है। कलेक्टर कार्यालय राजस्व स्थापना में भृत्य पद पर कु. पूर्णिमा यादव, श्रीमती अनिला रघुवंशी, श्रीमती अल्का हरदहा और सहायक ग्रेड-3 पद पर श्री पुलकित जंघेला, श्रीमती सुरूचि ठाकुर की नियुक्ति हुई है।

Related posts

30 जून की सुबह 6 बजे तक के लिए कोविड के संशोधित दिशा-निर्देश जारी जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया संशोधन आदेश

Reva India News

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025

Reva India News

मानव सेवा ही माधव सेवा है, इसलिए दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण का वितरण किया गया जपं. बिछिया में भारत सरकार की एडिप योजना एलिम्को सहायक उपकरण वितरण शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment