Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ब्रेन चाईल्ड स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में कलेक्टर ने की सहभागिता

मंडला 11 फरवरी 2025
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने ब्रेन चाईल्ड स्कूल मण्डला के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों पर परिजन अपनी अपेक्षाओं का दबाव न डालें। परीक्षा के तीन घंटे हमारे बच्चों की प्रतिभा का आंकलन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि जीवन में खेलों का अत्यधिक महत्व होता है। खेल हमें अनुशासन के साथ-साथ एक टीम के रूप में समन्वय करने की शिक्षा भी देते हैं। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें, अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहें, सपने देखें एवं उनको पूरा करने के लिए हमेशा प्रयास करें। उन्होंने पालकों का आव्हान किया कि बच्चों को पर्याप्त अवसर प्रदान करें तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए समुचित सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करें। विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य, उप प्राचार्य, स्कूल स्टॉफ सहित बच्चों के परिजन भी उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में 3 कोरोना केस मिले

Reva India News

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन* *. नागरिकों ने ली भाजपा की सदस्यता*

Reva India News

कलेक्टर की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा 2024 हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

Reva India News

Leave a Comment