Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पेयजल की संभावित समस्या को ध्यान में रखकर सभी तैयारियाँ समयपूर्व पूर्ण करें – कलेक्टर श्री मिश्रा

मंडला 24 फरवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल की संभावित समस्या को ध्यान में रखकर सभी तैयारियाँ समयपूर्व पूर्ण करें जिससे सभी ग्रामों, मजरो, टोलों में पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि सभी अनुविभागीय अधिकारी हेंडपंपों की वास्तविक स्थिति, पंचायतों के पास उपलब्ध पानी के टेंकर आदि की जानकारी रखें। बिगड़े हुए हेंडपंपों की आवश्यकतानुसार मरम्मत कराएं। जिन क्षेत्रों में किसी अन्य स्त्रोत से पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा सकता हो वहां टैंकर के माध्यम से पेयजल सप्लाई की जाएगी, इसके लिए टेंकरों की स्थिति की जाँच करें। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन ग्रामों में नलजल योजना का कार्य अंतिम चरण में है उसे शीघ्र पूर्ण कराएं। बैठक में सभी एसडीएम ने अपने-अपने अनुविभाग के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पीपीटी प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किए एवं अभी तक की तैयारियों से अवगत कराया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएम वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, समस्त एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

ग्राम उत्कर्ष अभियान (धरती आबा) योजना 24 सितम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित

Reva India News

शिकायत निवारण हेतु अस्थाई उपभोक्ता सेवा केन्द्र पॉवर हाऊस मंडला में स्थापित

Reva India News

भारत की जनगणना 2027: स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, नागरिकों से सहभागिता की अपील

Reva India News

Leave a Comment